गढ़वा : बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी, अमन प्रधान छात्र और परिधि प्रधान छात्रा बनीं

Updated:
विज्ञापन

अमन कुमार प्रधान छात्र, परिधि कुमारी बनीं प्रधान छात्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के बीएनटी सेंट मैरी स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित हुई, जिसमें अमन कुमार को प्रधान छात्र और परिधि कुमारी को प्रधान छात्रा चुना गया.

विज्ञापन

Garhwa News. बीएनटी सेंट मैरी स्कूल, गढ़वा में बुधवार को नई छात्र परिषद की इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित की गई. समारोह में 12वीं विज्ञान संकाय के अमन कुमार को प्रधान छात्र और परिधि कुमारी को प्रधान छात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई. यश राज सिंह को उप-प्रधान छात्र और संध्या गिरीश को उप-प्रधान छात्रा बनाया गया. इसके अलावा छात्र परिषद में सदन प्रमुख, उप-सदन प्रमुख, अनुशासन प्रमुख, उप-अनुशासन प्रमुख, खेल प्रमुख और उप-खेल प्रमुख समेत विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों का चयन किया गया.

विज्ञापन

सैश और बैज पहनाकर किया सम्मानित

चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य, निदेशक उमाकांत तिवारी, खेल शिक्षक पंकज कुमार, सदन प्रभारी और अन्य शिक्षकों ने सैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया. इसके बाद सभी पदाधिकारियों को उनके पद और दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई.

जिम्मेदारी विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं

निदेशक उमाकांत तिवारी ने कहा कि छात्र परिषद में मिली जिम्मेदारी विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर है. नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना का नाम है. प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने पद को अधिकार के बजाय जवाबदेही के रूप में लेना चाहिए. उन्होंने चयनित विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी रूपम दुबे ने किया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola