JMM का गढ़वा विधायक पर हमला, बोले- मृत मंत्री पर अमर्यादित बयान निंदनीय

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद झामुमो के नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में झामुमो नेताओं ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर अमर्यादित बयानबाजी का आरोप लगाया है। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ कहा गया.

विज्ञापन

गढ़वा. झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर अमर्यादित बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. बुधवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विधायक द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है.

विज्ञापन

मृत व्यक्ति के प्रति भी मर्यादा जरूरी

शंभू राम ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी मृत व्यक्ति के प्रति मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए. उन्होंने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया. कहा कि सीबीआई जांच के नाम पर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है. उन्होंने टाउन हॉल कार्यक्रम में छात्रों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: विधायक सत्येंद्र तिवारी की पहल पर रमकंडा के भुइयां टोला में लगा विशेष शिविर, दर्जनों ने दिया आवेदन

विकास के मुद्दे पर भी विधायक को घेरा

झामुमो के केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने विधायक पर क्षेत्र के विकास के बजाय बयानबाजी में व्यस्त रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झामुमो झारखंड के अधिकार और खनिज संपदा से जुड़े मुद्दों पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगी. जिला सचिव शरीफ अंसारी ने भी विधायक की बयानबाजी पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि जनता अब काम का हिसाब चाहती है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी. प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, उपाध्यक्ष फरीद खान, संजय कश्यप समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola