गढ़वा: विधायक सत्येंद्र तिवारी की पहल पर रमकंडा के भुइयां टोला में लगा विशेष शिविर, दर्जनों ने दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा विधायक के निर्देश पर रमकंडा के भुइयां टोला में विशेष शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने आवास, राशन और पेंशन के लिए आवेदन जमा किए।

विज्ञापन

रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित भुइयां टोला में बुधवार को गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के निर्देश पर विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में दर्जनों ग्रामीण पहुंचे और आवास, राशन, पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन जमा किया. शिविर में मौजूद संबंधित कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदन प्राप्त किए. अधिकारियों ने आवेदनों की जांच करने के बाद पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया.

विज्ञापन

विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याओं

बताया गया कि कुछ दिन पहले भुइयां टोला के ग्रामीणों ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से मुलाकात कर आवास समेत कई सरकारी योजनाओं से वंचित परिवारों की समस्या रखी थी. इसके बाद विधायक ने खुद टोले में पहुंचकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली थी और समाधान का भरोसा दिया था. इसी क्रम में बुधवार को विशेष शिविर आयोजित कर ग्रामीणों से आवेदन लिए गए. शिविर में पंचायत सचिव सुरेश राम, आवास को-ऑर्डिनेटर, मुखिया पति रामचंद्र पांडेय, वार्ड सदस्य बब्लू कुमार, पंचायत सहायक मनोज ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : डंडई में महीनों से पशु अस्पताल पर ताला, इलाज के लिए भटक रहे पशुपालक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola