गढ़वा : रमकंडा vs रंका की टक्कर, फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में बैरिया बनी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर शुभारंभ करते केन्द्रीय समिति सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रमकंडा के कुशवार गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बैरिया ने चुटिया को हराकर खिताब जीता. रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के कुशवार गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को बैरिया और चुटिया टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें बैरिया की टीम ने चुटिया को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया.

अतिथियों ने फीता काटकर किया मैच का शुभारंभ

फाइनल मैच का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव, पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद और प्रखंड सचिव हृदयानंद मिंज समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद को किक मारकर मैच की शुरुआत की.

बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण पहुंचे

मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी और ग्रामीण पहुंचे थे. पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार प्रयास किया. निर्धारित समय में कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी. पेनाल्टी शूटआउट में बैरिया के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की.

विजेता टीम को किया गया सम्मानित

मैच समाप्त होने के बाद अतिथियों ने विजेता बैरिया टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता चुटिया टीम के खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया.

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा भी विकसित करता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola