गढ़वा : 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज, DC ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

DC ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हुई। उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई, जो स्वास्थ्य और संतुलित आहार के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।

विज्ञापन

गढ़वा. जिले में बुधवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हुई. उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के सभी प्रखंडों के हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा.

विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगी जागरूकता गतिविधियां

पोषण माह के दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. गर्भवती और धात्री महिलाओं, किशोरियों तथा छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इस दौरान लोगों को संतुलित आहार, स्तनपान, छह माह के बाद बच्चों को पूरक आहार देने, एनीमिया से बचाव, साफ-सफाई और बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी के बारे में जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : SIR विसंगति को लेकर परती कुश्वानी में लगा विशेष शिविर, दस्तावेजों की हुई जांच

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर भी जोर

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र लाभुकों की पहचान और पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र गर्भवती या धात्री महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे. आंगनबाड़ी सेविका और महिला पर्यवेक्षिका पात्र महिलाओं को योजना के लिए आवेदन करने में मदद करेंगी. इसके अलावा अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा समेत समाज कल्याण विभाग की महिला पर्यवेक्षिकाएं और अन्य कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola