सरकार से सालों लगाई गुहार, फिर भी नहीं बनी सड़क - आखिर ग्रामीणों ने खुद उठा लिया फावड़ा

Updated:
विज्ञापन

टैक्टर व ग्रामीण के सहयोग से सड़क मरम्मती कार्य कराते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर में सरकारी अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने खुद सड़क मरम्मत की कमान संभाली। जेसीबी और श्रमदान से कीचड़ भरी सड़क को आवागमन के योग्य बनाया।

विज्ञापन

विजय सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा): ग्राम पंचायत अरसली (दक्षिणी) के अरसली मुख्य पथ से भीतरी गांव तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है. बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी. सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने प्रखंड और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ विधायक और सांसद से भी कई बार मांग की, लेकिन वर्षों बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका.

मुखिया प्रतिनिधि ने सड़क की मरम्मत कराने की पहल

लगातार परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया अनिता देवी से सड़क की समस्या दूर करने की मांग की. इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव ने सड़क की मरम्मत कराने की पहल की. ग्रामीणों ने भी इसमें सहयोग करते हुए श्रमदान किया. जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद से सड़क पर जमा कीचड़ हटाया गया और गड्ढों को भरकर सड़क को आवागमन के लायक बनाया गया. इस पहल से फिलहाल ग्रामीणों को राहत मिली है.

कई बार भेजा गया प्रस्ताव लेकिन नहीं मिली मंजूरी

मुखिया प्रतिनिधि सोना किशोर यादव ने बताया कि पंचायत के कई गांवों और टोलों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस पंचवर्षीय कार्यकाल में मनरेगा के तहत पंचायत की 14 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव कई बार भेजा गया, लेकिन अभी तक किसी भी सड़क को मंजूरी नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत भी सड़क निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए हैं, लेकिन योजनाओं की स्वीकृति को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं मिला है.

दो साल पहले ही जरूरी प्रक्रिया पूरी

सोना किशोर यादव के अनुसार, बनखेता से बुका, भीतरी से झुरकाही, बहेरवाखाड़ी से चौराशी होते हुए झुमरी, बघमनवा से लंगड़ी और बनखेता से सिकियालेवा तक सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग, गढ़वा की ओर से करीब दो साल पहले जरूरी प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है. इसके बावजूद अभी तक इन सड़कों को मंजूरी नहीं मिल पाई है.

ये भी पढ़ें: मतदाता सूची पुनरीक्षण में गढ़वा राज्य में 12वें स्थान पर, 11,842 लोगों ने नाम जोड़ने को दिया आवेदन

सड़कें लोगों के लिए जीवनरेखा

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें लोगों के लिए जीवनरेखा हैं. लंबे समय से सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलना चिंता का विषय है. जल्द ही ग्रामीणों के साथ विधायक और सांसद से मुलाकात कर सभी सड़कों की स्वीकृति और निर्माण की मांग की जाएगी. इस दौरान धनंजय यादव, सुनील यादव, नागेंद्र शर्मा, रामराज यादव, आनंद शर्मा, गोपाल राम, कमलेश शर्मा, दिलीप ठाकुर, राजदेव ठाकुर, अश्विनी ठाकुर, राकेश ठाकुर और संतोष यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

टैक्टर व ग्रामीण के सहयोग से सड़क मरम्मती कार्य कराते | Prabhat Khabar Network
सड़क मरम्मती कार्य में लगा JCB| Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola