ePaper

मतदान कल, नहीं मिलेगा नोटा का विकल्प

Updated at : 21 Feb 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान कल, नहीं मिलेगा नोटा का विकल्प

मतपत्र के माध्यम से होगा चुनाव, 27 फरवरी को होगी मतगणना

विज्ञापन

मतपत्र के माध्यम से होगा चुनाव, 27 फरवरी को होगी मतगणना प्रतिनिधि, गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव व पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में संयुक्त प्रेस वार्ता की. इस दौरान डीसी ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत गढ़वा नगर परिषद, श्री वंशीधरनगर व मझिआंव नगर पंचायत में 23 फरवरी (सोमवार) को मतदान होगा. इस बार चुनाव मतपत्र और मतपेटिका के माध्यम से संपन्न कराया जायेगा और मतदाताओं को ””नोटा”” का विकल्प नहीं मिलेगा. डीसी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा. वहीं मतगणना 27 फरवरी (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से गढ़वा के कृषि उत्पादन बाजार समिति में होगी. मतदान कर्मियों का डिस्पैच 22 फरवरी को किया जायेगा. चुनाव प्रचार पर शनिवार शाम पांच बजे से रोक लगा दी गयी है. निकाय वार आंकड़े निकाय का नाम वार्ड मतदान केंद्र कुल मतदाता अध्यक्ष प्रत्याशी वार्ड पार्षद प्रत्याशी गढ़वा नगर परिषद 21 42 34,347 12 82 श्री वंशीधरनगर नगर पंचायत 17 30 26,946 10 92 मझिआंव नगर पंचायत 12 17 15,266 09 50 सुरक्षा और आचार संहिता पर कड़ाई पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. उन्होंने ने बताया कि मतदान के दिन वार्ड स्तर पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है. मतदाताओं के लिए जरूरी निर्देश पहचान पत्र: मतदाता पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक सहित 12 वैकल्पिक दस्तावेजों से पहचान सुनिश्चित की जा सकती है. सवैतनिक अवकाश: मतदान के दिन तीनों निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. निजी संस्थानों और दुकानों में कार्यरत कामगारों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य है. प्रतिबंध: मतदान केंद्रों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है. केंद्र के अंदर मोबाइल, कैमरा या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः वर्जित है. कंट्रोल रूम: किसी भी शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06561-222314 या 7033305738 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola