ePaper

लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्भीक होकर करें मतदान : उपायुक्त

Updated at : 22 Jan 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्भीक होकर करें मतदान : उपायुक्त

डीसी ने बिना किसी प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की

विज्ञापन

डीसी ने बिना किसी प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की प्रतिनिधि, गढ़वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलायी. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे, हम स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का सर्वोच्च स्थान है. राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक नागरिक को उसके संवैधानिक कर्तव्यों की याद दिलाता है. उन्होंने सभी योग्य मतदाता से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये. समारोह में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, एसपी अभियान राहुल बड़ाईक सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola