गड़ई टोला में बार-बार जल रहा 25 केवीए ट्रांसफार्मर, 63 केवीए लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गड़ई टोला के ग्रामीणों को बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है. 25 केवीए का ट्रांसफार्मर कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं. अब उन्होंने 63 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर की मांग की है.

विज्ञापन

केतार. नावाडीह पंचायत के गड़ई टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बार-बार जलने से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव को आवेदन देकर 25 केवीए की जगह 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार करीब दो माह पूर्व गड़ई टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था. इसके बाद से अब तक करीब चार बार ट्रांसफार्मर जल चुका है. प्रत्येक बार मरम्मत अथवा नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद आठ से दस दिनों में दोबारा खराब हो जाता है.

ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों की जांच में अधिक लोड होने की बात सामने आयी थी. इसके बावजूद अब तक अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है. बार-बार बिजली बाधित होने से ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों ने विधायक से मामले में पहल कर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है.

आवेदन देने वालों में जमायत अंसारी, कादिर मियां, फकरूद्दीन अंसारी, सकिर अली अंसारी, गुलजान अंसारी, समशेर अंसारी, रियादत अंसारी, रेयाज अंसारी, सिराज अंसारी, सिर्ताज अंसारी, ओस्ताज अंसारी व जाकिर हुसैन शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola