गरदा जंगल से दो राइफल, बारूद व अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन

गरदा जंगल से दो राइफल, बारूद व अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद

विज्ञापन

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के पंडरिया पंचायत के गरदा जंगल में बड़े पैमाने पर हथियार होने की सुचना पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. वहां एक खंडहरनुमा घर से दो 12-बोर का सिंगल बैरल राइफल, छह जिंदा कारतूस, आठ खोखा, चार बट तथा 50 ग्राम बारूद बरामद किया गया है. पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. मिलगी जानकारी के अनुसार भवनाथपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार देशी हथियार बरामद किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है.

पिछले दिनों भवनाथपुर पुलिस ने तीन कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया था. थाना प्रभारी ने 20 अप्रैल की शाम धनी मंडरा से एक देशी कट्टा के साथ कामेश्वर पासवान को गिरफ्तार किया था. वहीं 21 अप्रैल को सिंदुरिया पंचायत से दो देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ आलोक साह को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध कारोबार के विरुद्ध छापेमारी तेज कर दी गयी है. श्री वंशीधर नगर एसडीपीओ सतेन्द्र नारायण सिंह ने कहा है कि भवनाथपुर पुलिस अच्छा काम कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola