Garhwa: दिल दहला देने वाला हादसा, ढाई साल के मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

Updated:
विज्ञापन
Road Accident

सांकेतिक तस्वीर

Garhwa: गढ़वा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई साल के मासूम बच्चे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

भंडरिया से संतोष वर्मा की रिपोर्ट
Garhwa: (भंडरिया): गढ़वा जिले भंडरिया-रमकंडा मुख्य मार्ग पर स्थित टेढ़ीपरास गांव के पास रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने ढाई साल के मासूम बच्चे को रौंद दिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा. मृतक बच्चे की पहचान महुगाई गांव निवासी वीरेंद्र भुइयां के ढाई वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार उर्फ चिंटू के रूप में हुई है.

आम चुनने निकला था बच्चा

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे ढाई साल का मासूम अंकुश घर से बाहर आम चुनने के लिए निकला था. इसी दौरान रामानुजगंज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे ने पूरे गांव को रुला दिया, क्योंकि मासूम अंकुश की जिंदगी पहले से ही काफी संघर्षपूर्ण थी.

मां-बाप ने छोड़ा, पड़ोसियों के भरोसे था बच्चा

ग्रामीणों के अनुसार अंकुश की मां करीब दो साल पहले ही परिवार को छोड़कर कहीं चली गई थी. पिता वीरेंद्र भुइयां घर चलाने के लिए दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं. घर पर बच्चों की देखभाल के लिए कोई नहीं था, उन्हें पड़ोसियों के भरोसे ही छोड़ रखा गया था. घटना की सूचना मिलते ही भंडरिया थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों और परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही वाहन को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें…

Garhwa: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बीमार छात्राओं से मिले डीसी, सभी की स्थिति सामान्य

Garhwa: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, DC ने वॉर्डन समेत 5 को किया बर्खास्त

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola