ePaper

स्कूल में घुसकर अकाउंटेंट के साथ मारपीट, तीन पर केस

Updated at : 21 Nov 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में घुसकर अकाउंटेंट के साथ मारपीट, तीन पर केस

स्कूल में घुसकर अकाउंटेंट के साथ मारपीट, तीन पर केस

विज्ञापन

प्रतिनिधि, केतार केतार थाना क्षेत्र के बलिगढ़ गांव निवासी मनीष कुमार गुप्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. उन्होंने गांव के ही अमरेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र यादव और हितनारायण यादव पर स्कूल में घुसकर गाली-गलौज करने और हाथापाई करने का आरोप लगाया है. घटना गुरुवार की है, जब मनीष कुमार मोटंगवा स्थित निजी विद्यालय गुलाब इंटरनेशनल स्कूल में अकाउंटेंट के रूप में कार्य कर रहे थे. आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बालू उठाव के दौरान ट्रैक्टर की तस्वीर लेने को लेकर मनीष पर हमला किया. विद्यालय के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. मौके पर मौजूद शिक्षकों ने घटना का वीडियो भी बनाया. घटना के बाद मनीष कुमार गुप्ता ने केतार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज होते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola