ePaper

दो दिनों में सभी वार्ड में वाटर कनेक्शन देने का काम शुरू होगा

Updated at : 15 Jun 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों में सभी वार्ड में वाटर कनेक्शन देने का काम शुरू होगा

दो दिनों में सभी वार्ड में वाटर कनेक्शन देने का काम शुरू होगा

विज्ञापन

गढ़वा.

नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आने वाले एक-दो महीने के अंदर 25 करोड़ की लागत से पाइप लाइन विस्तार की प्रक्रिया वार्डो में जहां-जहां पाइप लाइन विस्तार छूट गया है, वहां शुरू हो जायेगी. वहीं दो दिनों के अंदर रांची से विशेष टीम नगर परिषद गढ़वा पहुंचने वाली है. यह टीम सभी वार्डों में पानी का कनेक्शन डोर-टू-डोर शुरू करेगी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. कई लाभुक फॉर्म पहले से जमा भी कर चुके हैं, जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब है वहां नगर परिषद के इलेक्ट्रिशियन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. साथ ही जो सड़क और नाली का कार्य जरूरी है, उन्हें वह स्वयं भी फिजिकल वेरिफिकेशन कर चिह्नित करेंगे एवं फंड को देखते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी उनसे मिलने गयीं नगर परिषद गढ़वा की पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी की मांग पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. दरअसल श्रीमती केसरी ने नगर परिषद के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार से शनिवार को मुलाकात की थी.

जलापूर्ति व स्ट्रीट लाइट बेहतर करने सहित अन्य मांग की : नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ने सभी 21 वार्ड, जहां पाइप लाइन विस्तार नहीं हुआ है, वहां पर पाइप लाइन का विस्तार कराने एवं जल कनेक्शन की प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए जलापूर्ति टीम की संख्या बढ़ाने एवं सभी वार्डों में एक साथ जल कनेक्शन शुरू करने की मांग की. वहीं सड़क एवं नाली निर्माण नगर परिषद गढ़वा के सभी 21 वार्ड में जरूरत के अनुसार सड़क और नाली निर्माण कार्य की प्राथमिकता देने कुछ स्थानों पर 25-50 फीट छोटी नाली बनवाकर उन्हें मुख्य नाले से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया. इसी तरह उन्होंने सोलर सिस्टम आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने का सुझाव दिया तथा जहां भी लाइट खराब है उन्हें अविलंब ठीक करने की मांग की. शहर में पहले से स्वीकृत श्मशान घाट एवं शवदाह गृह निर्माण कार्य को शुरू करने की भी मांग भी की गयी. पिंकी ने कहा कि वर्तमान समय में सभी 21 वार्डो में बहुत सारे स्थानों पर नये प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण की संभावना है, इसके लिए उन्होंने आग्रह किया कि नगर परिषद की टीम को वार्डो में जल्द से जल्द भेज कर फॉर्म भरवा कर कार्यालय में जमा करवाया जाये. मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद अंजू देवी एवं मीरा कुमारी भी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola