मदरसे में सो रहे किशोर को सांप ने डसा, बचाने पहुंचे दोस्त को भी बनाया शिकार
गढ़वा में एक मदरसे में सो रहे दो किशोरों को सांप ने डस लिया. एक किशोर को बचाने के प्रयास में दूसरे को भी काट लिया. दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गढ़वा. बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी रउफ अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र नूरे आलम और रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी सुबराती अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र अजमेर अंसारी को सांप ने डस लिया. दोनों किशोर डंडई थाना क्षेत्र के बैलाझगड़ा गांव स्थित एक मदरसे में रहकर पढ़ाई करते हैं. घटना के बाद दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मदरसा परिसर में सोने के दौरान नूरे आलम को डसा
परिजनों के अनुसार, दोनों किशोर रात में मदरसा परिसर में सो रहे थे. इसी दौरान एक सांप ने नूरे आलम को डस लिया. सांप को देखकर उसके दोस्त अजमेर अंसारी ने उसे बचाने के लिए सांप को पकड़कर दूर फेंकने का प्रयास किया.
दोस्त को बचाने के दौरान अजमेर को भी डसा
सांप को पकड़ने के प्रयास के दौरान उसने अजमेर अंसारी को भी डस लिया. इसके बाद मदरसा परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और अन्य लोगों की मदद से दोनों किशोरों को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया.
चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज
गढ़वा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों किशोरों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद मदरसे में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों और उनके परिजनों में भी भय का माहौल है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए