घर से निकला 12 साल का किशोर नहीं लौटा, चार घंटे बाद स्टेशन के पीछे मिला अचेत
गढ़वा के बंशीधर नगर में 12 वर्षीय अमरूदीन अंसारी रविवार को रेलवे स्टेशन के पीछे अचेत अवस्था में मिला. परिजनों को आशंका है कि उसे किसी ने नशीला पदार्थ खिला दिया है. चार घंटे की तलाश के बाद मिले किशोर का इलाज जारी है.
गढ़वा. बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कदवन गांव निवासी नवी अंसारी का 12 वर्षीय पुत्र अमरूदीन अंसारी रविवार को नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के पीछे अचेत अवस्था में मिला. परिजनों ने उसे तत्काल बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
चार घंटे की खोजबीन के बाद मिला किशोर
परिजनों के अनुसार, अमरूदीन रविवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. करीब चार घंटे तक विभिन्न स्थानों पर खोजबीन करने के बाद वह नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के पीछे अचेत अवस्था में मिला.
नशीला पदार्थ खिलाने की परिजनों ने जतायी आशंका
परिजनों ने आशंका जतायी है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमरूदीन को कोई नशीला या मादक पदार्थ खिला दिया होगा, जिसके कारण वह बेहोश हो गया. हालांकि, किशोर के साथ वास्तव में क्या हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है. किशोर का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए