SIR को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जी दस्तावेज मिले तो दर्ज होगी प्राथमिकी; 15 सितंबर तक नाम जोड़ने का मौका

Updated:
विज्ञापन

एसआईआर में 15 सितंबर तक नाम जोड़ने का मौका | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की अंतिम तिथि 15 सितंबर है. फर्जी दस्तावेजों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

मझिआंव से मनोज दुबे की रिपोर्ट

विज्ञापन

मझिआंव(गढ़वा). बरडीहा प्रखंड प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. इसका मकसद पूरी प्रक्रिया में साफ-सुथरा रखना है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 077-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र, प्रवीण कुमार सिंह ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों और संबंधित कर्मचारियों को साफ हिदायत दी है कि वे किसी भी संदिग्ध या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवेदन स्वीकार न करें.

सावधान! जांच परखकर ही स्वीकारें आवेदन

उन्होंने कहा कि खतियान, वंशावली सहित पेश किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएं. मतदाता आंकड़ों में किसी तरह की छेड़छाड़ या हेरफेर तथा अयोग्य या विदेशी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश को गंभीरता से लिया जायेगा.

फर्जी दस्तावेज, गलत जानकारी या आंकड़ों में हेरफेर पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ऐसे में उनका नाम सूची से हटाया जा सकता है, उन पर जुर्माना भी लग सकता है, और यह आम नागरिकों के लिए एक गंभीर नुकसान का सबब बन सकता है, क्योंकि इससे चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता भंग होती है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

आखिरी मौका: 15 सितंबर तक नाम जुड़वाएं या सुधार करवाएं

इधर, एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार की अंतिम तारीख 15 सितंबर तय है. बीडीओ ने योग्य नागरिकों से समय सीमा के भीतर अपने और परिवार के सदस्यों के नाम व विवरण की जांच करने की अपील की है.

अलग-अलग काम के लिए अलग फॉर्म भरना होगा

  • नया नाम जोड़ने या स्थानांतरण के लिए: प्रपत्र-6
  • नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में सुधार के लिए: प्रपत्र-8
  • मृत, दोहरे या गलत नाम हटाने अथवा नाम पर आपत्ति के लिए: प्रपत्र-7

नागरिक अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अथवा ऑनलाइन तरीके से तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

एसआईआर काम में सहयोग की अपील

उन्होंने आम लोगों से एसआईआर काम में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रखंड कार्यालय को देने की अपील की है.

एसआईआर-2026 में फर्जीवाड़े पर सख्ती, 15 सितंबर तक नाम जोड़ने का मौका | Prabhat Khabar Network

एसआईआर-2026 में फर्जीवाड़े पर सख्ती, 15 सितंबर तक नाम जोड़ने का मौका | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola