भवनाथपुर में श्रद्धा के साथ मनी हरितालिका तीज, शिव मंदिरों में उमड़ी सुहागिनें

Updated:
विज्ञापन

टाउनशिप स्थित शिव मंदिर में कथा सुनती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर में सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया। जानिए इस पर्व की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

भवनाथपुर. प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया. पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह रहा. महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

बाजारों में रही चहल-पहल

तीज को लेकर महिलाओं ने एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी. बाजारों में भी पर्व को लेकर चहल-पहल रही. महिलाओं ने नये वस्त्र, साज-श्रृंगार के सामान, फल, मिठाई और पूजा सामग्री की खरीदारी की. पर्व के दिन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और आभूषण पहनकर पूजा-अर्चना की.

कई शिव मंदिरों में सामूहिक रूप से सुनी तीज कथा

टाउनशिप शिव मंदिर, सीडी टाइप शिव मंदिर, ब्लॉक मोड़ शिव मंदिर, अरसली दक्षिणी, अरसली उत्तरी, सिंदुरिया, चपरी, सीघीताली, बेलपहाड़ी और पंडरिया समेत कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरितालिका तीज की कथा सुनी. पूजा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना कर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की गयी. महिलाओं ने परंपरा के अनुसार व्रत रखा और दिनभर पूजा-पाठ व भजन-कीर्तन में समय बिताया.

नवविवाहित महिलाओं में दिखा विशेष उत्साह

पर्व को लेकर नवविवाहित महिलाओं में विशेष उत्साह रहा. वहीं बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी की महिलाओं को हरितालिका तीज की धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं की जानकारी दी. शाम तक विभिन्न पूजा स्थलों और घरों में महिलाओं की भीड़ रही और धार्मिक माहौल बना रहा.

ममता देवी, दुर्गा देवी, बबीता देवी, आशा देवी, उषा देवी, रीना देवी और सरिता देवी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि हरितालिका तीज उनके लिए आस्था और पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का पर्व है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola