बंडा पहाड़ में गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे, सैकड़ों महिलाओं ने की तीज पूजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के नीलकंठ महादेव मंदिर में सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धा के साथ हरतालिका तीज का व्रत रखा और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

गढ़वा. श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, बंडा पहाड़ के प्रांगण में सोमवार सुबह शुभ मुहूर्त में सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हरतालिका तीज व्रत किया. प्रकृति की गोद में बसे मंदिर परिसर में महिलाओं ने बाबा नीलकंठ की पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से हरतालिका व्रत की पूजा की. पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल बना रहा.

विज्ञापन

पुरोहित ने कराया विधि-विधान से पूजन

पुरोहित ओमप्रकाश पाठक ने विधि-विधान से महिलाओं को पूजा-अर्चना करायी. महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

हरतालिका तीज को लेकर जागृति युवा क्लब के पदाधिकारियों ने एक दिन पहले ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई पूरी कर ली थी. पूजा के दिन भी क्लब की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी, ताकि व्रत करने पहुंची महिलाओं को परेशानी नहीं हो.

मंदिर की सुविधाओं के विकास का प्रयास जारी रखने की बात

मौके पर जागृति युवा क्लब के कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, सचिव विनय पाल, आनंद चंद्रवंशी, सलाहकार ओमप्रकाश पाल, भूदेव पाल समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पाल ने कहा कि जागृति युवा क्लब मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक पर्वों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेता है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्लब की ओर से आवश्यक व्यवस्था करने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने कहा कि बंडा पहाड़ स्थित धार्मिक स्थल के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में लगातार सुधार के लिए क्लब आगे भी प्रयास करता रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola