गढ़वा: विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने जताया संदेह, सास-ससुर समेत चार पर केस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरौंधी के कूपा गांव में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

खरौंधी. थाना क्षेत्र के कूपा गांव के रेखाडीह टोला निवासी छोटेलाल साव की पत्नी चांदनी देवी (20) की रविवार को इलाज के दौरान मेदनीनगर ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. मेदनीनगर में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम शव कूपा गांव पहुंचा, जिसके बाद गांव में मातम छा गया.

विज्ञापन

शव पहुंचने के बाद मायके वालों ने किया हंगामा

बताया गया कि शव गांव पहुंचने के समय मृतका का पति छोटेलाल साव घर पर नहीं था. इसी दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए चांदनी देवी की हत्या किये जाने का आरोप लगाया. मौके पर मौजूद गोरखनाथ चौधरी ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. सूचना मिलने पर खरौंधी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.

सास-ससुर समेत चार लोगों पर आरोप

मृतका के उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के निगाई निवासी भाई विजय साव ने खरौंधी थाना में आवेदन देकर अपनी बहन के सास, ससुर, भसुर और गोतनी पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने कहा- आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज

खरौंधी थाना प्रभारी गौतम कुमार गुलशन ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola