शिव-पार्वती की पूजा कर महिलाओं ने रखा तीज व्रत, नवविवाहिताओं में दिखा खास उत्साह
हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखद दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की।
डंडई. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की. वहीं नवविवाहिताओं में पहली बार तीज व्रत रखने को लेकर विशेष उत्साह रहा.
सुहाग सामग्री अर्पित कर सुनी तीज व्रत की कथा
महिलाओं ने पूजा के दौरान सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और चुनरी समेत सुहाग से जुड़ी सामग्री अर्पित की. इसके बाद तीज व्रत की कथा सुनी. पूजा के लिए सजायी गयी प्रसाद की थाली में घर में तैयार पेडुकिया-गुजिया के अलावा विभिन्न प्रकार के फल भी रखे गये थे.
माता पार्वती की तपस्या से जुड़ी है मान्यता
पंडित दीनदयाल पाठक ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी. इसी आस्था से सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत रखती हैं. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए