कोडरमा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
सतगावां में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सतगावां(कोडरमा). सतगावां थाना क्षेत्र में साई प्रेरणा विद्यालय के पास एक सड़क दुर्घटना हुई. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान नरेश रविदास (40), पिता प्रयाग रविदास, ग्राम जुगनी पटवाचक, रजौली, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई है. वहीं घायल महेश रविदास (35), राजाबर पंचायत के ठेसवा गांव निवासी है.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद स्थानीय लोगों और सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सकों ने नरेश रविदास को मृत घोषित कर दिया. वहीं महेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कोडरमा रेफर कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: झारखंड चेंबर चुनाव : टीम तुलसी के 13 और टीम मुकेश के 8 सदस्य जीते
परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र
परिजनों ने बताया कि नरेश रविदास के तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं. वह अपने साढ़ू महेश रविदास के साथ अपने परिवार के यहां तीसरी थाना क्षेत्र जा रहे थे.
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा
इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महेश गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, रेस्क्यू अभियान को खड़े होकर देखता रहा झुंड
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए