कोडरमा में भीम आर्मी का संगठन विस्तार, कृष्णा चौधरी को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद अतिथि व अन्य़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) की जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। कृष्णा चौधरी को जिलाध्यक्ष चुना गया। संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

कोडरमा. भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) कोडरमा जिला कमेटी के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर रविवार को सहाना गार्डेन में बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश राम और राष्ट्रीय संगठन सचिव बासुदेव बौद्ध मौजूद थे. अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने की, जबकि संचालन रवि पासवान ने किया.

विज्ञापन

कृष्णा चौधरी को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बैठक के दौरान कोडरमा जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. कृष्णा चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. संजय कुमार दास और मुकेश रजक को जिला उपाध्यक्ष, दीपक पासवान को महासचिव, प्रेम कुमार को सचिव और जितेंद्र दास को जिला प्रवक्ता बनाया गया.

कृष्णा पासवान कोषाध्यक्ष, रवि शंकर राम सह कोषाध्यक्ष, मन्नू विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी बनाए गए. वहीं रौशन राम, सिकंदर दास और विजय दास को जिला कमेटी का सदस्य चुना गया.

संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राम ने नव चयनित जिला पदाधिकारियों और जिला कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कोडरमा जिले में भीम आर्मी को और मजबूत करने तथा संगठन को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया.

नव चयनित जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि वह नेतृत्व के भरोसे और अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे.

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राहुल अम्बेडकर, दिनेश रवि दास, राजकुमार रविदास, महावीर राम, राजेंद्र दास, सकलदेव पासवान, बसंत दास, खूबी लाल राम, मंटू तुरी, सुजीत पासी, राहुल दास, लक्ष्मण राव, रोहित कुमार, सूरज दास, अनिल दास, इरशाद अंसारी, विकाश राम, रामप्रकाश पासवान, बसंत पासवान, संदीप दास, नवीन कुमार दास, भोला राम, जगदीश दास, तानेश्वर राम, मुखिया उमा देवी (इंदरवा) समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola