गढ़वा की सड़कों पर गूंजा ‘करें योग, रहें निरोग’, योग साधकों ने निकाला पथ संचलन
कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
गढ़वा में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक भव्य रैली निकाली। जानें पूरी खबर।
गढ़वा. पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट गढ़वा की ओर से रविवार को योग जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का आयोजन गढ़वा शहर के फोरेस्ट कॉलोनी योग कक्षा की ओर से किया गया. इससे पूर्व योग कक्षा का संचालन किया गया.
पथ संचलन कर दिया योग का संदेश
योग साधकों ने फोरेस्ट कॉलोनी परिसर से पथ संचलन शुरू किया. कचहरी रोड होते हुए वापस फोरेस्ट कॉलोनी पहुंचकर अभियान का समापन हुआ. इस दौरान योग साधकों ने लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए नारे लगाये. उन्होंने "घर-घर जाएंगे, सबको योग सिखाएंगे", "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "करें योग, रहें निरोग" जैसे नारे लगाये.
शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ किया गया. अभियान में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संगठन मंत्री सह मुख्य योग शिक्षक प्रदीप केशरी, नगीना राम, विजय सोनी, मनदीप प्रसाद सोनी, रीना सोनी, सोनी सिंह, अय्यांश कुमार सिंह, दिव्यांश कुमार सिंह, रघुनंदन सिंह, ओणम सिंह, संगीता देवी, योग शिक्षक श्रवण कुमार, राजीव रंजन, रेखा देवी, गोपाल तिवारी, रामदास पाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए