नक्सली या अपराधी? कैलान जंगल में दिखे हथियारबंद लोगों का पुलिस कर रही सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर के कैलान जंगल में हथियारबंद लोगों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत है. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और जांच जारी है.

विज्ञापन

भवनाथपुर. थाना क्षेत्र के कैलान जंगल में हथियारबंद लोगों के विचरण की सूचना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. शनिवार सुबह मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने दर्जनों हथियारबंद लोगों को देखे जाने की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर जंगल में बढ़ायी गयी निगरानी

मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़वा एसपी के निर्देश पर भवनाथपुर पुलिस जंगल में सघन छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस बल मोटरसाइकिल से जंगल और आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी कर रहा है. टाउनशिप स्थित सीआइएसएफ के खाली पड़े बैरक में श्रीवंशीधर नगर से 20 जवानों के कैंप करने की भी व्यवस्था की गयी है.

संदेह के आधार पर युवक हिरासत में

पुलिस ने रविवार देर शाम शक के आधार पर कैलान गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया गया कि युवक को कैलान-बरडिहा मार्ग पर बसकटिया नामक स्थान के समीप कुछ संदिग्ध लोगों के साथ देखा गया था.

नक्सली या अपराधी, पुलिस कर रही सत्यापन

थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने बताया कि जंगल में देखे गये लोग नक्सली हैं या हथियारबंद अपराधी, इसका सत्यापन किया जा रहा है. इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है. उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola