कसमार में किशोरी की संदिग्ध मौत, खेत से मिला शव

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 23 Feb 2026 9:38 PM

विज्ञापन

शादी समारोह से शनिवार को लौटने के दौरान लापता हो गयी थी किशोरी

विज्ञापन

शादी समारोह से शनिवार को लौटने के दौरान लापता हो गयी थी किशोरी प्रतिनिधि, गढ़वा रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार गांव में सोमवार को एक खेत से 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला. मृतका की पहचान गिरजा सिंह की पुत्री शिला कुमारी के रूप में हुई है. शव गांव से करीब 700 मीटर दूर एक अरहर के खेत से बरामद किया गया. घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र तनाव का माहौल है. परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है. जानकारी के अनुसार, शिला कुमारी शनिवार (21 फरवरी) की शाम गांव में ही शिवशंकर सिंह के घर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थी. वहां से वह दो बच्चों के साथ घर लौट रही थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी. देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गयी और उन्होंने खोजबीन शुरू की. रविवार को भी उसका पता नहीं चला. सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद अरहर के खेत में उसका शव पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी के गले पर चोट के निशान पाये गये हैं. पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी. मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने कहा कि यह एक अत्यंत हृदयविदारक घटना है. प्रशासन से मांग है कि दोषियों को अविलंब चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाये, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola