ePaper

समाजसेवी ने मृतक के परिवार को लिया गोद

Updated at : 01 Nov 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
समाजसेवी ने मृतक के परिवार को लिया गोद

समाजसेवी ने मृतक के परिवार को लिया गोद

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिले के समाजसेवी व कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली ने एक शोकाकुल परिवार का सहारा बनकर पूरे समाज में संवेदना और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है. सदर थाना क्षेत्र के रैदास नगर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार का 13 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार छठ घाट पर नहाने के दौरान दानरो नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी विकास माली मृतक के घर पहुंचे, परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि राहुल अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसका परिवार अब मेरा परिवार है. मैं हर सुख-दुख में इनके साथ रहूंगा. विकास माली ने न केवल परिवार को गोद लेने की घोषणा की, बल्कि यह भी कहा कि वे राहुल की बहन की शादी के सभी खर्च स्वयं वहन करेंगे. उन्होंने परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की. विकास माली ने बताया कि उनकी संस्था कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी हमेशा समाज के जरूरतमंद, अभावग्रस्त और दुखी परिवारों की मदद के लिए तत्पर रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola