गढ़वा : आरके पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी प्रतिभा की रंगत

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चें व अन्य| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन वर्ग के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषाओं में अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. प्रधानाचार्या ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की.

विज्ञापन

गढ़वा. आरके पब्लिक स्कूल, हू़र के किंडरगार्टन वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया. प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में सजकर विद्यालय पहुंचे और अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने लिया हिस्सा

नर्सरी-ए से वाष्णवी, रियांश और अलीशा, नर्सरी-बी से समीक्षा, अनमोल और छाया तथा नर्सरी-सी से संजना, सूर्यांश और अफीजा ने प्रतियोगिता में भाग लिया. वहीं एलकेजी-ए से चाहत, अयान और पीयूष, एलकेजी-बी से महरून, जस्टिन और आयुष, यूकेजी-ए से धर्मवीर, अनमोल और आदिल तथा यूकेजी-बी से अनाया, अन्वेषा और श्रेयांश ने अपनी आकर्षक वेशभूषा और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया.

प्रस्तुतियों से जीवंत हुए विभिन्न पात्र

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न पात्रों एवं संदेशों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया. उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा. कार्यक्रम में बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता देखने को मिली.

प्रधानाचार्या ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

विद्यालय की प्रधानाचार्या नसरीन हक ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है.

निर्णायक मंडल ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुश्री छाया चौबे एवं श्री विजय प्रजापति शामिल रहे. उन्होंने बच्चों की वेशभूषा, प्रस्तुति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के आधार पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया.

शिक्षकों का रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुस्कान चौबे, अंजलि तिवारी, दिव्या कुमारी, कविता शर्मा, दिव्या, गीता सिंह, प्रीति दुबे एवं सारिब खान सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान रहा. शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola