ePaper

अनियमितताओं के आरोप में परती कुशवानी के पीडीएस विक्रेता का लाइसेंस रद्द

Updated at : 24 Nov 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
अनियमितताओं के आरोप में परती कुशवानी के पीडीएस विक्रेता का लाइसेंस रद्द

अनियमितताओं के आरोप में परती कुशवानी के पीडीएस विक्रेता का लाइसेंस रद्द

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा केतार प्रखंड के परती कुशवानी गांव के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता चन्द्रदेव बैठा की अनुज्ञप्ति को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के तहत निर्धारित शर्तों एवं प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गयी. जांच रिपोर्ट में उचित मूल्य दुकान के संचालन में विभिन्न अनियमितताओं की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर अनुज्ञप्ति निरस्त करने का निर्णय लिया गया. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, नियमित आपूर्ति और लाभुकों के अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन ने कहा कि नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola