विशुनपुरा थाना के नए प्रभारी का स्वागत, निवर्तमान प्रभारी को दी गई विदाई
विदाई सह सम्मान समारोह | Prabhat Khabar Network
विशुनपुरा थाना परिसर में नए थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य के पदभार ग्रहण करने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह को भी भावभीनी विदाई दी गई.
गढ़वा: विशुनपुरा थाना परिसर में रविवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान नवनियुक्त थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य के पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय लोगों, व्यवसायियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया. लोगों ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई.
शांति व्यवस्था और अपराध पर अंकुश प्राथमिकता
समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और अपराध पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी. पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा. ग्रामीण बिचौलियों से दूरी बनाकर अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सिमडेगा में हाइवा की चपेट में बाइक सवार एक की युवक की मौत, एक घायल
निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह को दी विदाई
समारोह में निवर्तमान थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने उनके करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि इस दौरान पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय रहा. कानून-व्यवस्था बनाये रखने और लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा.
समारोह में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
मौके पर ऐनुल अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, भरदुल चंद्रवंशी, अजय यादव, नवल किशोर गुप्ता, नारायण शर्मा, ज्वाला प्रसाद, बलराम पासवान, विजय चौरसिया, संजय चंद्रवंशी, पृथ्वी पाल, लतीफ अंसारी, मोती प्रसाद गुप्ता, मुन्ना अंसारी, बैजनाथ गुप्ता, माणिक गुप्ता, उपेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Ranchi Crime: गश्ती के दौरान अपराधियों से भिड़े सब इंस्पेक्टर, मारपीट के बाद भी तीन को पकड़ा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए