जय मां शेरावाली संघ की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, 10वीं बार अध्यक्ष बने सुनील कुमार
बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
जय मां शेरावाली संघ ने अपनी नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है. सुनील कुमार को लगातार 10वीं बार अध्यक्ष चुना गया है. 10वें दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है.
जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट
गढ़वाः जय मां शेरावाली संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर संघ की नई कार्यकारिणी कमेटी का पुनर्गठन किया गया. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता संघ के संयोजक आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं रविंद्र जायसवाल ने की. इस दौरान संघ के 10वें वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और गरिमामय तरीके से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
सुनील कुमार लगातार 10वीं बार बने अध्यक्ष
बैठक में सर्वसम्मति से सुनील कुमार को लगातार 10वीं बार संघ का अध्यक्ष चुना गया. उनके अध्यक्ष चुने जाने पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी. सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया. संघ के संयोजक आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि 10वें वर्ष का दुर्गा पूजा महोत्सव संघ के लिए विशेष है. सभी सदस्य आपसी सहयोग और समर्पण के साथ आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में योगदान देंगे.
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
बैठक में गठित नई कार्यकारिणी में संत कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, शिवम गुप्ता, संजय पासवान, जुम्मन शाह, भारत पासवान, विजय सोनी, सुधीर गुप्ता, अजीत गुप्ता, विकास तिवारी एवं अभिषेक मेहता को संरक्षक बनाया गया. उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी चंदन गुप्ता, राहुल कुशवाहा, बलवंत सोनी, रवि रंजन मेहता एवं मुकेश दास को दी गयी. सचिव विशाल कुमार गुप्ता एवं पंकज विश्वकर्मा को बनाया गया, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आनंद कुमार को दी गयी.
10वें वर्ष के पूजा महोत्सव की रूपरेखा तैयार
मीडिया प्रभारी लक्की मद्धेशिया एवं नैतिक कश्यप, मंत्री संदीप कुमार, उज्जवल गुप्ता, राहुल टाइगर, रोहित कुमार, रंजन कुमार, शिवम कुमार, गोलू एवं पवन सोनी बनाये गये. पूजा प्रभारी उत्तम गुप्ता, संगठन मंत्री रोहित साव तथा कार्यालय मंत्री अनमोल सोनी एवं रतन सोनी को बनाया गया. बैठक के अंत में 10वें वार्षिक दुर्गा पूजा महोत्सव को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी. धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए