ePaper

स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्तः सिविल सर्जन

Updated at : 22 Jan 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्तः सिविल सर्जन

स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्तः सिविल सर्जन

विज्ञापन

भंडरिया. सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने गुरुवार को भंडरिया सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण कक्ष, एमटीसी कक्ष, जनरल वार्ड, प्रसूति कक्ष सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रसूति सेवाएं सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस अवसर पर प्रखंड लेखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रमाकांत राय, लेखपाल राजन किस्पोट्टा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola