गढ़वा से भागकर देवरिया पहुंचा नाबालिग बरामद

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा से भागकर देवरिया पहुंचा नाबालिग बरामद

गढ़वा से भागकर देवरिया पहुंचा नाबालिग बरामद

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा के नाबालिग पुत्र दीपक कुमार विश्वकर्मा को यूपी के देवरिया से बरामद कर लिया गया है. पारिवारिक विवाद के बाद दीपक घर से निकलकर उत्तर प्रदेश के देवरिया पहुंच गया था. देवरिया रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उसे संदिग्ध अवस्था में पकड़कर बाल कल्याण समिति देवरिया को सौंप दिया था. इसके बाद उसके पिता सत्येंद्र विश्वकर्मा जब देवरिया पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, तो पर्याप्त प्रमाण नहींं होने के कारण समिति ने बालक सौंपने से इनकार कर दिया. इस पर सत्येंद्र विश्वकर्मा ने आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा से संपर्क किया. इसके बाद गढ़वा बाल कल्याण समिति से समन्वय स्थापित किया गया और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करायी गयी. दोनों जिलों की समितियों के बीच संवाद स्थापित होने के बाद गढ़वा सीडब्ल्यूसी द्वारा आवश्यक दस्तावेज और पुष्टि पत्र देवरिया भेजे गये. सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद देवरिया सीडब्ल्यूसी ने बालक को उसके पिता सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा को सौंप दिया. इस पूरी प्रक्रिया में दोनों राज्यों की बाल कल्याण समितियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही. इस कार्य में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, केंद्रीय सचिव चंपा देवी और पूजा शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola