विद्यालयों की मनमानी को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

विद्यालयों की मनमानी को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वा. आजसू के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी से उनके आवास पर मुलाकात कर निजी स्कूलों के मनमाने फीस वसूली एवं अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान दीपक शर्मा ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा अवैध फीस वसूली, महंगी किताबों पर कमीशनखोरी, ट्रांसपोर्ट में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि गढ़वा में जल्द ही जिला शुल्क निर्धारण समिति की बैठक आयोजित करायी जायेगी और इस मुद्दे को झारखंड विधानसभा में भी उठाया जायेगा, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










