मंगराही में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, सुरेंद्र सिंह बने पूजा समिति के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रमकंडा के मंगराही गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के सफल आयोजन की योजना बनाई गई. ग्रामवासियों और पुरानी कमेटी के सदस्यों ने मिलकर नई पूजा समिति का गठन किया, जिसमें सुरेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है. आपसी सहयोग से पूजा को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के मंगराही गांव में रविवार को आम पेड़ के पास चबूतरे पर नव युवक संघ सेवा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक में ग्रामवासी और पुरानी कमेटी के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गयी तथा नयी पूजा कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

बैठक में सुरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, हर्मेंद्र सिंह, शिव कुमार रवि, निरंजन यादव व सोहन सिंह को उपाध्यक्ष, सकलदेव सिंह को सचिव, रामाकांत राम को उपसचिव, सोमन सिंह को संगठन मंत्री, रविंद्र शर्मा को संगठन संचालक तथा रामनाथ सिंह को व्यवस्थापक बनाया गया.

इसके अलावा कामेश्वर सिंह, संतोष सिंह, राजेश सिंह और रमेश सिंह को भी कमेटी में शामिल किया गया. बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola