गढ़वा की लाखों महिलाओं को मिला सरप्राइज, एकमुश्त 3 माह की आई मंईयां सम्मान की राशि

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के 2.23 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहुंचा मंईयां सम्मान की राशि

Maiya Samman Yojana: गढ़वा जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 2.23 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में अप्रैल, मई और जून की राशि एक साथ ट्रांसफर की गई है. पढ़ें, डीसी का निर्देश.

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana Jharkhand, गढ़वा : गढ़वा जिले की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत जिले की करीब 2.23 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की सम्मान राशि एक साथ ट्रांसफर कर दी गई है. जिला प्रशासन और सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने आपसी तालमेल से इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया है. इसके तहत जिले की कुल 2,23,001 महिलाओं के खातों में अप्रैल, मई और जून महीने की राशि सफलतापूर्वक डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेज दी गई है.

एक साथ 3 महीने के पैसे आने से खिले महिलाओं के खिले चेहरे

सीधे बैंक खातों में एक साथ तीन महीने की सम्मान राशि आने से गढ़वा जिले की महिलाओं और उनके परिवारों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है. इस आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी घरेलू और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में समय पर बड़ा संबल मिला है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि सभी स्वीकृत और योग्य लाभुकों के खातों में पैसा क्रेडिट कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रशासन ने सभी लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि वे अपने-अपने बैंक खातों की जांच जरूर करा लें.

Also Read: जीप चालक को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 17 साल से दैनिक वेतनभोगी बने कर्मचारी होंगे नियमित

कोई दिक्कत हो तो सीधे प्रखंड कार्यालय (ब्लॉक) जाएं

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के कड़े निर्देशों के तहत विभाग इस बात को सुनिश्चित कर रहा है कि योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए. उनका स्पष्ट निर्देश है कि “कोई भी योग्य नागरिक इस लाभ से छूटने नहीं चाहिए. साथ ही किसी भी अयोग्य व्यक्ति को इसमें शामिल नहीं किया जाना चाहिए.” प्रशासन ने महिलाओं को सलाह दी है कि यदि राशि ट्रांसफर होने में कोई तकनीकी दिक्कत, केवाईसी (KYC) या बैंकिंग से जुड़ी कोई भी समस्या आ रही है, तो वे किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें. लाभुक तुरंत अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय (ब्लॉक) या नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं. इसके अलावा, प्रशासन ने आम जनता से किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करने की अपील की है.

Also Read: आयोग में चल रही है सुनवाई, RIMS-2 के निर्माण पर लगे रोक; NCST सदस्य आशा लकड़ा ने की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola