लखनऊ के यात्री के साथ गढ़वा स्टेशन के समीप लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ के यात्री के साथ गढ़वा स्टेशन के समीप लूटपाट

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा शहर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात खेत में शौच करने गये एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने मारपीट व लूटपाट की. मुक्तभोगी से उसका पैसा, मोबाइल फोन, एटीएम तथा आधार व पैन कार्ड लूट लिया गया. उक्त व्यक्ति उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के तेलीबाग मोहल्ला निवासी स्वर्गीय शिवकुमार सिंह का पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह बताया गया है. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह किसी काम से गढ़वा आया था. मंगलवार को अपने घर जाने के लिए गढ़वा शहर रेलवे स्टेशन पर रात्रि आठ बजे लखनऊ की ट्रेन पकड़ने के लिए गया था. ट्रेन लेट होने के कारण वह लाइन के कुछ दूरी पर अपना सामान लेकर खेत में शौच करने लगा. इसी क्रम में चार अज्ञात लोगों ने वहां पहुंचकर उसे लाठी से मार कर उससे उपरोक्त चीजें लूट ली और फरार हो गये. वह काफी देर तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा. होश आने के बाद उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी. इसके बाद लोगों ने उसे टेंपो पर बिठाकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola