चलो बुलावा आया है,श्री श्याम बाबा ने बुलाया है

Updated:
विज्ञापन

श्री श्याम भक्तों ने निकाली श्री श्याम निशान शोभायात्रा

विज्ञापन

श्री श्याम भक्तों ने निकाली श्री श्याम निशान शोभायात्रा

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

श्री श्याम मित्र मंडल की डालटनगंज इकाई ने श्री श्याम निशान पूजन महोत्सव का आयोजन किया. रविवार को शहर के कोयल नदी तट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में 18 वा श्री श्याम निशान पूजन महोत्सव धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर श्री श्याम बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया. श्री श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया. भक्तजनों ने श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना विधि-विधान से किया. संतोष लाठ ने धर्म पत्नी डिंपल लाठ के साथ गणेश पूजा किया. भक्तजनों ने श्री श्याम निशान पूजन के बाद श्याम बाबा को 56 भोग लगाया. इसके बाद भक्तजनों के बीच प्रसाद वितरण किया. श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. दोपहर तीन बजे के बाद महाराजा अग्रसेन भवन से बाजे गाजे के साथ श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गयी. सुसज्जित वाहन पर श्री श्याम बाबा को विराजमान किया गया. मारवाड़ी समाज के महिला पुरुषों ने श्री श्याम निशान के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया. इसमें शामिल भक्त जन अपने हाथों में निशान लेकर भजन गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे. इस दौरान चलो बुलावा आया है, श्री श्याम बाबा ने बुलाया है सहित कई भजन प्रस्तुत किया गया. कोयल नदी के शिवाला घाट से शिवाला रोड, बलदेव साह चौक,जिला स्कूल चौक, छह मुहान,डाबर दवाखाना चौक,पंच मुहान,महावीर मंदिर रोड,आढ़त रोड,कन्नी राम चौक,लाल कोठा होते हुए निशान यात्रा माली मोहल्ला में नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर पहुंचा. पूजा आरती के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ. इस दौरान कई जगहों पर श्री श्याम बाबा का पूजन व फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया. शोभायात्रा में खूब अबीर गुलाल उड़े. संस्था के लोगों ने बताया कि सोमवार को 75 भक्तजन निशान के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली से भक्तजन खाटू धाम पहुंचेंगे और निशान चढ़ाकर पूजा अर्चना करेंगे. शोभायात्रा में राजेश अग्रवाल,विमल उदयपुरी,गिरधारी गर्ग,विकास उदयपुरी,गोपाल छापड़िया, पवन दारुका, अंशुल उदयपुरी,अंकित पोद्दार,ज्ञानु भूत, आशीष सांवरिया,श्याम पोद्दार,संजय केजरीवाल,स्वरूप संघई सहित काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola