कांडी के युवक की यूपी में मौत, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

कांडी के युवक की यूपी में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चोका गांव निवासी नरेश शाह का 26 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार शाह की मौत तीन दिन पूर्व यूपी के गोरखपुर में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. मृतक छोटू कुमार का शव शनिवार की सुबह 9 बजे एंबुलेंस से पैतृक आवास चोका लाया गया. शव देखते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक के पिता नरेश शाह ने बताया कि मृतक छोटू कुमार छह माह पूर्व अपने घर से हैदराबाद में कारपेंटर का काम करने गया था. वह हैदराबाद के राम बाबा नगर स्थित एक प्लांट में कारपेंटर का काम करता था. उसी प्लांट में यूपी के गोरखपुर निवासी रिंकी कुमारी, पति विनय कुमार सिंह के साथ उसकी काफी दिनों से दोस्ती चल रही थी. एक सप्ताह पूर्व रिंकी देवी की बहन की शादी समारोह में हैदरावाद से रिंकी देवी, विनय कुमार सिंह, रिंकी का भाई मनीष कुमार गोरखपुर गये थे. लेकिन एक-दो दिन बीतने के बाद घर के परिजनों को सूचना दी गयी कि आपका पुत्र छोटू कुमार शाह की बाइक दुर्घटना से मौत हो गयी है. परिजनों का कहना है कि उसके पुत्र का मौत बाइक दुर्घटना में नहीं हुई. उसे साजिश के तहत उन्हीं लोगों ने मार दिया है. मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार को सोन नदी के तट पर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola