भवनाथपुर: खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का एकदिवसीय धरना

Updated:
विज्ञापन

धारणा प्रर्दशन को संबोधित करते विधायक पुत्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार के खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ भवनाथपुर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने विधेयक वापस लेने की मांग की है.

विज्ञापन

भवनाथपुर. खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड इकाई की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खनिज संसाधनों से जुड़े संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

झारखंड के हितों को ध्यान में रखने की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंतप्रताप देव के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मनु बाबा ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के लोगों का भी अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के प्रस्तावित संशोधनों से राज्य के हित प्रभावित हो सकते हैं. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से झारखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की.

संगठन को मजबूत करने पर जोर

धरना कार्यक्रम में झामुमो के प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत स्तर के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक शामिल हुए. इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola