खरौंधी प्रखंड कार्यालय पर झामुमो का धरना, एमएमडीआर विधेयक का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

मांगपत्र सौंपते धरना मे उपस्थित महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झामुमो की प्रखंड इकाई ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया. उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इससे राज्य की कल्याणकारी योजनाओं पर बुरा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

खरौंधी. झामुमो प्रखंड इकाई के द्वारा प्रखंड कार्यालय पर एमएमडीआर संसोधन विधेयक के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया.एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर पासवान ने किया. झामुमो के द्वारा सबसे पहले कार्यालय से जूलूस निकाला गया जो कि बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. जूलूस के दौरान सैकड़ो महिलाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन

उनके द्वारा विधेयक को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीं.धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा खनन एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 पारित किए जाने का विरोध किया है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य धर्मराज पासवान ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिज संसाधनों से राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होता है. नए एमएमडीआर संशोधन विधेयक के माध्यम से खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों और राज्य के हितों को प्रभावित किया जा रहा है.जिससे मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सृजन रोजगार योजना, सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना तथा मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, गरीबों, किसानों और युवाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. एमएमडीआर संशोधन विधेयक पारित होने से इन योजनाओं के लिए मिलने वाले राजस्व पर असर पड़ सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए व्यापक जन आंदोलन की जाएगी. इस बीच मांग पत्र बिडीओ सह सीओ गौतम कुमार लकड़ा को सौंपा गया.

इस मौके पर झामुमो नेता मनु बाबा,देवदत प्रसाद, हिफाजत अंसारी, बिनोद यादव, संगीता देवी, रामवृक्ष पाल, अशोक ठाकुर, दीनानाथ बैठा,बाबुलाल पासवान, डब्लू दूबे,मनोहर प्रजापति, छठू प्रजापति आदि लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola