झामुमो ने किया संविधान का अपमानः रघुवर

भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व सीएम ने गढ़व व श्री वंशीधर नगर में की सभा
भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व सीएम ने गढ़व व श्री वंशीधर नगर में की सभा प्रतिनिधि, गढ़वा/श्री वंशीधर नगर गढ़वा के खादी बाजार में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गढ़वा व श्री वंशीधर नगर में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने गढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल के समर्थन में हुंकार भरते हुए झामुमो–कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला. सभा के बाद उनके नेतृत्व में मझिआंव मोड़ से टंडवा कर्पूरी चौक तक रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. पूर्व सीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव 2022-23 में होने चाहिए थे, लेकिन तीन साल की देरी कर सरकार ने संविधान का अपमान किया. इस देरी से शहरों को विकास मद में मिलने वाले 5100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कंचन जायसवाल को सबसे योग्य प्रत्याशी बताया. मौके पर धनंजय गौड़ व विनीता आनंद ने की, जबकि संचालन राजकुमार मधेशिया ने किया. मौके पर विधायक आलोक चौरसिया, गढ़वा प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, अरविंद तूफानी आदि उपस्थित थे. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्री वंशीधर नगर में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रेखा देवी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता आज पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में घर-घर पानी पहुंचाने की जो योजना शुरू की गयी थी, वह वर्तमान सरकार की लापरवाही के कारण छह वर्षों बाद भी अधूरी है. इसका सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है. सभा में पलामू के सांसद वीडी राम ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव 2023 में ही हो जाने चाहिए थे, लेकिन सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए इसे टाल दिया. उन्होंने कहा कि जनता इस बार वोट की चोट से जवाब देगी. पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि श्री बंशीधर नगर की जनता विकास और ईमानदारी का चुनाव करेगी. सभा में विधायक आलोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, लवली गुप्ता, रघुराज पांडेय, इंद्रमणि जायसवाल, विकास पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




