ePaper

झारखंड सरकार लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित : मिथिलेश ठाकुर

Updated at : 26 Nov 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित : मिथिलेश ठाकुर

जिलेभर में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन

जिलेभर में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिला प्रशासन की ओर से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान के तहत जिलेभर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत गढ़वा प्रखंड के चिरौंजिया पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि झारखंड के जुझारू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरगामी सोच का यह परिणाम है कि यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. अंतिम पंक्ति के लोगों को उनका अधिकार एवं योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसुविधाओं को सीधे जनता की दहलीज तक पहुंचाना है. इस कार्यक्रम से दिशोम गुरू शिबू सोरेन के सपनो का झारखंड बनाने का कार्य किया जा रहा है. झारखंड सरकार राज्य के सभी वर्ग के लोगों को समुचित लाभ एवं मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है. जनता के अधिकार उनके घर तक पहुंचकर सरकार दे रही है. यह सरकार जनसरोकार की सरकार है. जनता को अपनी मूलभूत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कहीं दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है. अधिकारी आपके घर तक पहुंचकर लाभ देंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, सीओ सफी आलम, जिपस जैनुला अंसारी, फैजुल अंसारी, मुखिया सीमा देवी, बीडीसी धनंजय पासवान, कोरवाडीह मुखिया शरीफ अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola