झारखंड में जयराम रमेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देना उनका पाखंड

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ साल पहले वो तीन काले कानून को वापस ली थी. अब सवाल यहां पर ये उठ रहा है कि इसकी जरूरत क्यों पड़ी थी. वो तीन कानून हमारे कृषि क्षेत्र का निजीकरण कर देते.

विज्ञापन

गढ़वा : देश के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फिर सड़क पर हैं. 12 फरवरी को उनकी केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका है. अब, इधर इस मामले में सियासत फिर गरमा गयी है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गढ़वा में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने को भाजपा का पाखंड बताया है.

जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ साल पहले वो तीन काले कानून को वापस ली थी. अब सवाल यहां पर ये उठ रहा है कि इसकी जरूरत क्यों पड़ी थी. वो तीन कानून हमारे कृषि क्षेत्र का निजीकरण कर देते. वहीं, स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि एमएसपी उत्पादन की विस्तृत लागत का 1.5 गुना होना चाहिए.

पहले भी केंद्र सरकार को घेर चुके हैं इस मामले में

जयराम रमेश ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने एमएस स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है. लेकिन भाजपा का ये सिर्फ एक पाखंड है. बता दें कि कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने पहले भी इस मामले में केंद्र सरकार को घेरा था. उन्होंने कल छत्तीसगढ़ में भी एक संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है.

किसानों ने किया है दिल्ली कूच

गौरतलब है कि देश भर के किसान एक बार फिर न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर लिया है. किसानों ने इसे चलो दिल्ली मार्च का नाम दिया है. बता दें कि पिछली बार की तरह अलग अलग राज्यों के किसान इस आंदोलन में शामिल हैं. हालांकि, इस बार सभी किसान संगठनों का समर्थन नहीं मिला है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola