पंचायत सेवक को सस्पेंड करने का निर्देश

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
पंचायत सेवक को सस्पेंड करने का निर्देश

पंचायत सेवक को सस्पेंड करने का निर्देश

विज्ञापन

चिनिया.

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने चिनिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत भी सुनी. उन्होंने बीडीओ सुबोध कुमार के साथ बैठ कर सरकारी कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यालय से निकलते समय प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों से बात करते हुए उनकी समस्या सुनी. मौके पर ग्रामीण रामप्रताप यादव ने शिकायत की कि उनका पुत्र अरुण यादव एयरफोर्स में नौकरी करता है, वह चिनिया प्रखंड कार्यालय में शादी का प्रमाण पत्र (मेरेज सर्टिफिकेट) बनाने के लिए महीनों से चक्कर लगा रहे हैं. पंचायत सेवक अशोक बैठा कहता है कि सर्टिफिकेट नहीं बनेगा, जहां जाना है जाओ. शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने पंचायत सेवक को सस्पेंड करने का निर्देश बीडीओ को दिया. इधर राकेश यादव ने अपनी जमीन संबंधी सुधार की समस्या रखी. इस पर उपायुक्त ने राजस्व कर्मचारी को फटकार लगाते हुए सुधार कराने का निर्देश दिया.

उपस्थित लोग : मौके पर बीडीओ सुबोध कुमार, अंचल पदाधिकारी उमेश्वर कुमार यादव, प्रखंड सहायक नुमान अंसारी, अंचल निरीक्षक विनय कुमार गुप्ता, जेइ मनोज कुमार, जेइ सुकेश कुमार, पंचायत सचिव कमलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार दुबे, पंचायत सेवक अशोक बैठा, पंचायती राज मिथिलेश कुमार, अशोक पाल व मुखिया गोपाल कुमार यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola