सरकारी योजनाओं की छात्राओं को दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की छात्राओं को दी जानकारी

सरकारी योजनाओं की छात्राओं को दी जानकारी

विज्ञापन

भवनाथपुर. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर क्राइम से बचाव जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्राओं को जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में अग्रगति इंडिया संस्था की ओर से प्रखंड समन्वयक बीरेंद्र ठाकुर व ट्रेनर नेहा चौरसिया ने योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और आवेदन प्रक्रिया पर छात्राओं के बीच संवाद किया. उन्होंने बताया कि ये योजनाएं खासकर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. भवनाथपुर थाना से नारायण प्रसाद यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola