ePaper

अपराध और उग्रवाद पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने की महत्वपूर्ण पहल

Updated at : 17 Jul 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
अपराध और उग्रवाद पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने की महत्वपूर्ण पहल

जिले में अपराध और उग्रवाद पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है.

विज्ञापन

428 अपराधियों और 80 उग्रवादियों का हुआ फिजीकल वेरिफिकेशन तीन वर्षों के दौरान जेल से छूटे अपराधी और उग्रवादियों के गतिविधियों पर हैं पुलिस की नजर 15 से 20 अपराधियों की होगी विशेष निगरानी वरीय संवाददाता, गढ़वा जिले में अपराध और उग्रवाद पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. हाल ही में जिले में अपराधियों और उग्रवादियों का फिजिकल वेरिफिकेशन अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अभियान का उद्देश्य पिछले तीन वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों और उग्रवादियों की वर्तमान गतिविधियों का मूल्यांकन करना था, ताकि उनकी निगरानी सुनिश्चित की जा सके. पिछले तीन साल में छूटे 428 अपराधियों को हुआ फिजीकल वेरिफिकेशन पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में गढ़वा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 428 अपराधी जेल से छूटे हैं. इन सभी अपराधियों के घर-घर जाकर पुलिस ने फिजिकल वेरिफिकेशन किया. इसके साथ ही करीब 80 उग्रवादियों की भी पहचान की गयी, जो इसी अवधि में जेल से बाहर आये हैं. पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखते हुए विस्तृत विवरण तैयार किया है. सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि वे चिन्हित अपराधियों और उग्रवादियों की गतिविधियों पर रिपोर्ट तैयार करें. यह रिपोर्ट पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से एसपी अमन कुमार को भेजी जायेगी. एसपी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 10 से 15 अपराधियों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है. थानावार सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है ताकि इन पर लगातार नजर रखी जा सके. तीन अपराधियों पर लगेगा सीसीए इसके अलावा, तीन अपराधियों के खिलाफ सीसीए लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. एसपी अमन कुमार ने बताया कि ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है और शीघ्र ही सीसीए संबंधित प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई की जायेगी. यह कदम अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध होगा. प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर है : एसपी एसपी अमन कुमार ने कहा कि पुलिस निरंतर सक्रियता के साथ अपराध और उग्रवाद पर लगाम लगाने के कार्य में जुटी है. यह अभियान न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में एक ठोस प्रयास है, बल्कि यह दर्शाता है कि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर और सतर्क है. स्थानीय स्तर पर इस पहल को सराहना मिल रही है और यह भविष्य में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक मिसाल बन सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola