ePaper

हरिहरगंज का युवक मुंबई से बरामद

Updated at : 21 Jan 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
हरिहरगंज का युवक मुंबई से बरामद

हरिहरगंज का युवक मुंबई से बरामद

विज्ञापन

हरिहरगंज. बुधवार को नवी मुंबई से समाजसेवी करण जोशी ने सूचना दी कि एक युवक मानसिक रूप से कमजोर व पैर से दिव्यांग अवस्था में बेहद खराब हालत में भटकते हुए मिला है. मानवता का परिचय देते हुए करण जोशी ने पहले युवक को नहलाकर साफ-सफाई करायी, नये कपड़े पहनाये और डॉक्टर से उसका इलाज कराया. इसके बाद उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार से दूरभाष पर संपर्क कर युवक का फोटो व वीडियो भेजा. हरिहरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त फोटो व वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा किया. इसी दौरान बीडीओ व फोटो के माध्यम से युवक की पहचान उसके चचेरे भाई अरुण मेहता ने 21 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता के रूप में की. अरुण मेहता ने बताया कि ओमप्रकाश 21 दिसंबर 2025 से लापता था. बताया गया कि ओमप्रकाश मेहता के पिता सूर्यपत मेहता एवं भाई जय प्रकाश मुंबई के डॉम्बे वाली सोनार पाड़ा में रहकर मजदूरी करते हैं. परिजनों को सूचना दे दी गयी है और वे ओमप्रकाश को नवी मुंबई से लाने के लिए रवाना हो गये हैं. मालूम हो कि ओम प्रकाश मेहता हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा गांव का निवासी है. वह कुछ माह पूर्व अपने पिता के पास मुंबई गया था, जहां से करीब एक माह से भटक गया था. ओमप्रकाश के सकुशल मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल है. वहीं पुलिस प्रशासन व परिजनों ने युवक की मदद कर मानवता की मिसाल पेश करने वाले करण जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola