मछली मारने में बिजली करंट की चपेट में आया

Updated:
विज्ञापन

मछली मारने में बिजली करंट की चपेट में आया

विज्ञापन

मेराल. मेराल थाना क्षेत्र के अटौला गांव के औरैया टोला निवासी योगेंद्र साव का पुत्र अंगद साव मंगलवार को विद्युत का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अंगद सुबह में फुलवरिया नदी में विद्युत करंट से मछली मारने गया था. वह बिजली करंट से मछली मारने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह खुद बिजली करंट की चपेट में आ गया. इसके बाद उसके साथ गये लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी और उसे गंभीर अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola