निजी विद्यालयों के शिक्षकों की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, दक्षता बढ़ाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा में निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में शिक्षकों को बदलते समय और डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षित किया गया.

विज्ञापन

गढ़वा. जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति की ओर से स्थानीय आरकेवीएस बीएड कॉलेज के सभागार में रविवार को निजी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि गढ़वा अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण थे. कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि, समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय व सचिव एमपी केसरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

शिक्षकों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि बदलते और चुनौतीपूर्ण समय में शिक्षकों को काफी दक्ष होने की जरूरत है. समिति की ओर से इस तरह की कार्यशाला आयोजित कर शिक्षकों की क्षमता का संवर्धन किया जा रहा है, जो सराहनीय है. एक प्रशिक्षित शिक्षक की दक्षता कक्षा में अत्यधिक प्रभावशाली होती है.

समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि आज शिक्षकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. एक ओर कम संसाधनों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है, वहीं डिजिटल युग में एआइ जैसे प्लेटफॉर्म से भी दो-चार होना पड़ रहा है. धैर्य के साथ सभी चुनौतियों का सामना करते हुए शिक्षकों को छात्रों के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए.

प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह और केआर झा ने अपने-अपने तरीके से उपस्थित शिक्षकों को प्रेरित किया. प्रशिक्षकों ने कहा कि जब तक शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझेंगे और खुद अनुशासित नहीं होंगे, तब तक कक्षा का अपेक्षित प्रतिफल नहीं मिल सकता.

समिति के उपाध्यक्ष सुशील केसरी ने शिक्षकों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी साझा की. वहीं कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने समिति की ओर से आयोजित होने वाले प्रोजेक्ट पर प्रकाश डाला. मंच का संचालन समिति के सचिव एपी केसरी ने किया, जबकि वरिष्ठ सदस्य अमित सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

मौके पर जय श्री पुस्तक भंडार डाल्टनगंज के प्रोपराइटर गजेंद्र साहू, चंद्रभूषण सिन्हा, मुजीब खान, तौहीद अंसारी, आशीष कुमार, विनय शर्मा, प्रभात कुमार समेत जिले भर के करीब 50 विद्यालयों के निदेशक और शिक्षक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola