ePaper

गढ़वा पढ़ेगा-गढ़वा बढ़ेगा अभियान का शुभारंभ खल

Updated at : 22 Jan 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा पढ़ेगा-गढ़वा बढ़ेगा अभियान का शुभारंभ खल

गढ़वा पढ़ेगा-गढ़वा बढ़ेगा अभियान का शुभारंभ खल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को एक नयी ऊंचाई पर ले जाने और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. उपायुक्त दिनेश यादव के दिशा-निर्देश पर जिले में एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम गढ़वा पढ़ेगा-गढ़वा बढ़ेगा की शुरुआत की जा रही है. इस विशेष अभियान का शुभारंभ शनिवार को नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) में किया जायेगा. यह कार्यक्रम जिला शिक्षा नवाचार चुनौती और जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा के मानकों के आधार पर तैयार किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्राथमिक लक्ष्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना, शिक्षण पद्धतियों में नवाचार को बढ़ावा देना और शैक्षणिक परिणामों को सुदृढ़ करना है. प्रशासन का उद्देश्य है कि गढ़वा का हर विद्यार्थी न केवल सीखे, बल्कि सर्वांगीण विकास के साथ भविष्य में नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करे. शनिवार को सुबह 11:30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के तमाम शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक और शिक्षक शामिल होंगे. शिक्षा विभाग ने इस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त की इस पहल को जिले के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से गढ़वा जिला न केवल राज्य स्तर पर अपनी शैक्षणिक रैंकिंग सुधारने में सफल होगा, बल्कि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक रोल मॉडल के रूप में उभरेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola